
लखनऊ। अखिल भारतीय हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश इकाई में संगठनात्मक विस्तार के क्रम में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए एडवोकेट श्रवण कुमार उपाध्याय को प्रदेश संयोजक (विधि प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश) के पद पर मनोनीत किया है। राष्ट्रीय संयोजक/प्रभारी अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा ने हाईकोर्ट लखनऊ में कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट श्रवण कुमार उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रवण कुमार उपाध्याय का मनोनयन संगठन की हिंदू हितैषी विचारधारा, राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के उद्देश्यों के अनुरूप किया गया है। वे लंबे समय से विधि क्षेत्र से जुड़े होने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिससे संगठन को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।
संगठन ने विश्वास जताया कि एडवोकेट उपाध्याय अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे तथा विधि प्रकोष्ठ को मजबूत बनाते हुए संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार उपाध्याय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए हिंदू समाज के हित, न्यायिक सहायता और राष्ट्र सेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन विधि क्षेत्र में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी का धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम को हाईकोर्ट लखनऊ के बी ब्लॉक एडवोकेट हॉल परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अवध बार के पूर्व अध्यक्ष आनंद मणि त्रिपाठी, अभय सिंह, ममता सिंह, दीपक पांडेय, सौरभ त्रिपाठी, अमन दूबे, मुकेश तिवारी, आशीष द्विवेदी, कीर्ती तिवारी, राजेश तिवारी, पंकज शुक्ला, पवन सिंह, युगल किशोर तिवारी, अंकुर, निधि सिंह, शिल्पा साहनी, पवन निगम, अजय पाण्डेय, ललित नारायण मिश्रा, विनोद पांडेय, पुड्रेन्दु मिश्रा, आशीष सिंह, अवनीश सिंह, शौरभ शुक्ला, मालती मिश्रा, अमन कुमार आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।