
लखनऊ। आगामी अंबेडकर जयंती के मद्देनजर विकासनगर पुलिस ने क्षेत्र के अंबेडकरवादी समाज के लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि जयंती के आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह तत्पर है।
उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। SHO ने आश्वासन दिया कि अंबेडकर जयंती के दौरान पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। बैठक में मौजूद लोगों ने भी पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा जताया और कार्यक्रम को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की बात कही।
इस अवसर पर प्यारे लाल, गेंदेलाल, लक्ष्मण, रंजीत, प्रभु दयाल, रूप लता, आरबी जायसवाल, अमित कुमार, कृष्ण बिहारी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।