पोस्ट ऑफिस शिफ्ट किए जाने को लेकर नागरिकों में आक्रोश

लखनऊ – शीतलादेवी वार्ड के नौबस्ता क्षेत्र स्थित पोस्ट ऑफिस को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने के निर्णय के बाद क्षेत्रीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। नागरिकों ने सुबह पोस्ट ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर चीफ पोस्ट मास्टर जनरल/सीनियर सुपरिटेंडेंट को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।

नौबस्ता पोस्ट ऑफिस पिछले लगभग 55 साल से यहां सेवा दे रहा है। अचानक रविवार सुबह कुछ अधिकारियों ने इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने की कोशिश की। जानकारी मिलते ही नागरिक सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया।

जनता ने अधिकारियों से यह पूछा कि यह निर्णय कब लिया गया और खाताधारकों को क्यों नहीं सूचित किया गया, लेकिन अधिकारियों के पास इसका कोई जवाब नहीं था। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के नंबर भी नहीं बताए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ गया और पोस्ट ऑफिस शिफ्ट करने पहुंचे कर्मचारियों को वहां से भगा दिया गया।

इतना दूर जाने पर उन्हें कठिनाई होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसे अकबरीगेट के पास दो किलोमीटर दूर ले जाया जा रहा है। कई बुजुर्ग खाताधारकों की उम्र 80-85 साल है, जिनको पेंशन भी यहां से मिलती है। इतना दूर जाने पर उन्हें कठिनाई होगी।

नागरिकों ने ज्ञापन में इसे शिफ्ट न करने की मांग की और चेतावनी दी कि पोस्ट ऑफिस को दूसरी जगह ले जाने पर वे अपने खाते बंद करा देंगे। क्षेत्रीय पार्षद अनूप कमल ने जनता को आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों से बात कर पोस्ट ऑफिस को यहीं रहने देने की कोशिश करेंगे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *