गंगा आरती और बड़े हनुमान जी के दर्शन
वीआईपी घाट से बोट द्वारा पहुंचे संगम नोज, पक्षियों को खिलाया दाना
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज में माघ मेले के अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। उन्होंने संगम पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और मां गंगा की आरती उतारी।
सुबह-सुबह माघ मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह ही माघ मेले के क्षेत्र में पहुंचे। वे वीआईपी घाट से नाव में सवार होकर संगम नोज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यमुना नदी में कलरव कर रहे पक्षियों को नाव से ही दाना खिलाया।
संगम नोज पर किया पवित्र स्नान
संगम नोज पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने माघ मास में पवित्र स्नान किया और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान के बाद उन्होंने त्रिवेणी संगम का पूजन-अर्चन किया।
बड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना
संगम स्नान के उपरांत मुख्यमंत्री बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।
कई मंत्री और विधायक रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नंदगोपाल गुप्त ‘नंदी’, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह और हर्षवर्धन वाजपेयी भी उपस्थित रहे।
