प्रतापगढ़ में बाल शिशु गृह से पांच माह का बच्चा चोरी, महिला कर्मचारी पर केस दर्ज

प्रतापगढ़ – प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक बाल शिशु गृह से पांच माह के बच्चे की चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला कर्मचारी के खिलाफ नामजद तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रशांत राज हुड़्डा ने शनिवार को बताया कि दाहिलामऊ उत्तरी शुकुलपुर में बाबा राम उदित सेवा संस्थान द्वारा संचालित बाल शिशु गृह में कुल सात बच्चे रह रहे थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात महिला कर्मचारी रंजना श्रीवास्तव और रीना ड्यूटी पर तैनात थीं। इसी दौरान तड़के पांच माह के बच्चे आयुष के चोरी होने की सूचना मिली।

बाल शिशु गृह के प्रबंधक कमलाकांत शुक्ला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन प्रारंभिक जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। सीओ ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर के आधार पर शुक्रवार देर शाम महिला कर्मचारी रीना के खिलाफ नामजद तथा अन्य अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अपहरण मामले में रिश्वतखोरी: थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *