नासा की दिग्गज अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सेवानिवृत्त : 27 साल के करियर में तीन आईएसएस मिशन

नासा की दिग्गज अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सेवानिवृत्त
27 साल के करियर में तीन आईएसएस मिशन कई विश्व रिकॉर्ड किए अपने नाम sarwadhik news

कई विश्व रिकॉर्ड किए अपने नाम

नई दिल्ली। नासा की वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एजेंसी से सेवानिवृत्त हो गई हैं। 27 वर्षों के अपने शानदार करियर में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर तीन मिशन पूरे किए और मानव अंतरिक्ष उड़ान से जुड़े कई अहम रिकॉर्ड अपने नाम किए।

भारत दौरे पर हैं सुनीता विलियम्स

60 वर्षीय सुनीता विलियम्स इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। मंगलवार को उन्होंने नई दिल्ली में अमेरिकी केंद्र में आयोजित एक संवाद सत्र में भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर लगे पोस्टरों में उन्हें नासा की सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री और अमेरिकी नौसेना की सेवानिवृत्त कप्तान के रूप में दर्शाया गया।

अंतरिक्ष में फंसने का अनुभव साझा किया

संवाद सत्र के दौरान उन्होंने उस चुनौतीपूर्ण समय के अनुभव भी साझा किए, जब वह अंतरिक्ष में फंस गई थीं। आईएसएस के लिए आठ दिन का मिशन तकनीकी खराबी के कारण नौ महीने से अधिक लंबा हो गया, जो उनके जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रहा।

27 दिसंबर 2025 से प्रभावी हुई सेवानिवृत्ति

नासा ने 20 जनवरी को जारी बयान में बताया कि 27 वर्ष की सेवा के बाद सुनीता विलियम्स की सेवानिवृत्ति 27 दिसंबर 2025 से प्रभावी हुई
उन्होंने अपने करियर में न केवल अंतरिक्ष स्टेशन पर नेतृत्व किया, बल्कि भविष्य के वाणिज्यिक अंतरिक्ष अभियानों का मार्ग भी प्रशस्त किया।

नासा प्रशासक ने की सराहना

नासा प्रशासक जैरेड आइजैकमैन ने कहा कि सुनीता विलियम्स मानव अंतरिक्ष उड़ान की अग्रणी रही हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनके योगदान ने आर्टेमिस मिशन और मंगल ग्रह की ओर मानव यात्रा की नींव रखी है।

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री

सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर 1965 को अमेरिका के ओहायो राज्य में हुआ।

  • पिता: दीपक पंड्या (गुजराती, मेहसाणा जिले के झुलासण गांव से)

  • माता: उर्सुलिन बोनी पंड्या (स्लोवेनिया मूल)

रिकॉर्ड्स से भरा अंतरिक्ष करियर

  • अंतरिक्ष में कुल 608 दिन बिताए (नासा में दूसरा स्थान)

  • 9 स्पेसवॉक, कुल अवधि 62 घंटे 6 मिनट

  • किसी महिला द्वारा सबसे अधिक स्पेसवॉक का रिकॉर्ड

  • अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली महिला

  • 40 से अधिक विमानों में 4,000+ घंटे उड़ान अनुभव

शिक्षा और सैन्य सेवा

सुनीता विलियम्स के पास

  • यूनाइटेड स्टेट्स नेवल एकेडमी से भौतिक विज्ञान में स्नातक

  • फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री है।

उन्होंने कहा, “जो लोग मुझे जानते हैं, वे जानते हैं कि अंतरिक्ष मेरा सबसे पसंदीदा स्थान है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *