सुप्रीम कोर्ट ने भी मान लिया कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं : अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा नाकामी को छिपाने के लिए भाजपा सरकार वक्फ बिल लेकर आयी
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं है यह बात सुप्रीम कोर्ट ने भी मान ली है। हम लोग पहले से कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। अधिकारी बेलगाम है। मनमाने तरीके से मुकदमें लगा रहे है। निर्दोषों को गलत तरीके से फंसा रहे है। मनमाने तरीके से वसूली हो रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। मंगलवार को जौनपुर के एकदिवसीय दौरे पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गयी है। इसी नाकामी को छिपाने के लिए सरकार वक्फ बिल लेकर आयी। भाजपा सरकार अपनी योजनाओं की नाकामी पर पर्दा डालने के लिए वक्फ कानून लायी। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा में वक्फ कानून का विरोध किया। इसे स्वीकार नहीं किया।
अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। आम जनता कराह रही है। जौनपुर का मेडिकल कॉलेज समाजवादी सरकार में शुरू किया गया था, भाजपा सरकार ने पूरा नहीं होने दिया। आज भी आधा अधूरा पड़ा है। शानदार बिल्डिंग बनायी थी लेकिन यह सरकार मेडिकल कॉलेज नहीं चला पा रही है। इलाज नहीं मिल रहा है। इसी तरह से एम्बुलेंस सेवा 108, 102 और डायल 100 पुलिस सेवा सब बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार ने अपने आठ साल के शासन काल में एक भी यूनिट बिजली उत्पादन नहीं बढ़ाया। यह बिजली महंगी कर रहे है और सिर्फ मीटर लगा रहे हैं।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं, बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिलाएं उत्तर प्रदेश में सबसे ’यादा असुरक्षित हैं। वाराणसी में महिलाओं के साथ जो घटनाएं हुई दु:खद है। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर कहा कि जब उन्होंने शब्द वापस ले लिया और रा’य सभा की कार्यवाही से भी वह शब्द हटा दिया गया तो अब किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि जो सेना घूम रही है यह उसी तरह की है जैसे हिटलर ने टूपर्श बनाये थे। उन्होंने एक बार फिर कहा कि रामजी लाल सुमन के साथ कोई घटना घटती है तो उसके लिए खुद मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे।