‘तुम्बाड 2’ को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान

Share Now

Tumbad-2-Nawajuddin-sarwadhik-news.jpg

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तुम्बाड 2’ को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। उन्होंने फिल्म से अपने जुड़ाव की पुष्टि करते हुए कहा कि इसकी कहानी आगे बढ़ रही है और यह एक बेहद शानदार प्रोजेक्ट है।

शेखर सुमन के साथ बातचीत के दौरान जब उनसे आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा गया, तो ‘तुम्बाड 2’ का जिक्र होने पर उन्होंने कहा, “हां, तुम्बाड।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या दूसरा भाग पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगा, तो नवाजुद्दीन ने जवाब दिया, “अब इसका कंटिन्यूएशन आगे बढ़ रहा है। यह एक बहुत ही अमेजिंग प्रोजेक्ट है।”

फिल्म को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “यह सच में मजेदार है। मुझे इस प्रोजेक्ट पर गर्व हो सकता है।”

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ अपनी अनोखी कहानी, हॉरर और लोककथा के बेहतरीन मिश्रण तथा शानदार विजुअल शैली के कारण दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने में सफल रही थी। समय के साथ फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा भी मिल गया।

फिलहाल ‘तुम्बाड 2’ की कहानी और इसकी दुनिया से जुड़ी अधिकांश जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं। हालांकि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इस बयान ने फिल्म के अगले अध्याय को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *