महात्मा गांधी के रूप में दिखेंगे मनोज बाजपेयी

Share Now

महात्मा गांधी के रूप में दिखेंगे मनोज बाजपेयी, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही महात्मा गांधी के किरदार में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। निर्देशक सुधीर मिश्रा की आगामी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जिसमें उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। इस लुक के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर खास उत्सुकता बनी हुई है। बताया जा रहा है कि फिल्म आजादी के दौर की एक कम चर्चित 21 दिनों की ऐतिहासिक घटना पर आधारित है। इसमें पहली बार मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

गांधी के रूप में दिखा शानदार ट्रांसफॉर्मेशन

जारी किए गए फर्स्ट लुक में मनोज बाजपेयी को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने गांधीजी के पहनावे के साथ-साथ उनकी बॉडी लैंग्वेज और व्यक्तित्व को भी बारीकी से अपनाने की कोशिश की है। उनके इस नए अवतार को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

दिग्गजों की टीम कर रही है फिल्म का निर्माण

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधीर मिश्रा कर रहे हैं, जो हजारों ख्वाहिशें ऐसी और धारावी जैसी चर्चित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले कर रहे हैं, जबकि एनएच स्टूडियोज इसे प्रस्तुत कर रहा है।

सौरभ शुक्ला भी निभाएंगे अहम भूमिका

फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ अभिनेता सौरभ शुक्ला भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। मजबूत कलाकारों और अनुभवी फिल्मकारों की टीम के साथ बन रही इस फिल्म से दर्शकों को ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एक प्रभावशाली कहानी की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *