गणतंत्र दिवस पर लखनऊ प्राणि उद्यान में उमड़ा जनसैलाब

Share Now

लखनऊ –  गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ प्राणि उद्यान में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर प्राणि उद्यान प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस को भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक, प्राणि उद्यान लखनऊ डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व दर्शकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दीं।

प्राणि उद्यान प्रशासन की ओर से इस विशेष दिन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। दर्शकों और बच्चों ने बाल रेल एवं बैटरी चालित वाहनों की सवारी का भरपूर आनंद लिया। बच्चे विभिन्न वन्य जीवों को देखकर बेहद उत्साहित नजर आए। बच्चों और अभिभावकों ने बताया कि प्राणि उद्यान में आकर उन्होंने खूब मनोरंजन किया, विशेष रूप से बाल रेल उन्हें काफी पसंद आई। खिली धूप में दर्शकों ने पूरे उत्साह के साथ प्राणि उद्यान का भ्रमण किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे प्राणि उद्यान को तिरंगे झंडों से सजाया गया था। दर्शकों ने बोटिंग पॉन्ड में पैडल बोटिंग का भी आनंद लिया। प्राणि उद्यान के दोनों प्रवेश द्वारों पर स्थित पार्किंग पूरी तरह भरी रही, जिसे लेकर दर्शकों ने संतोष व्यक्त किया और पार्किंग व्यवस्था की जमकर सराहना की। प्राणि उद्यान द्वारा शुरू किए गए फूड कोर्ट में भी दिनभर काफी भीड़ रही।

दर्शकों ने वहां उपलब्ध विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लिया। इसके साथ ही शेर, ज़ेब्रा, जिराफ, हिरण और गैंडे के मॉडलों के साथ लोगों ने खूब तस्वीरें खिंचवाईं। प्राणि उद्यान प्रशासन के अनुसार, 26 जनवरी 2026 को कुल 10,421 दर्शकों ने प्राणि उद्यान का भ्रमण किया।

 

धर्मेंद्र और वीएस अच्युतानंदन को मरणोपरांत पद्म विभूषण


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *