बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर

Share Now

लखनऊ  – उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने एसआईआर कार्य में बीएलओ के रूप में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षामित्रों को 15 दिनों का प्रतिकर अवकाश दिए जाने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने इस संबंध में प्रमुख सचिव (बेसिक शिक्षा) को ज्ञापन भेजते हुए बताया कि प्रदेश भर में हजारों शिक्षक और शिक्षामित्र बीएलओ ड्यूटी में तैनात हैं और वे पूरे मनोयोग से एसआईआर का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2026 तक प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित है, लेकिन इस अवधि में एसआईआर कार्य में लगे शिक्षकों और शिक्षामित्रों को अवकाश नहीं मिल पा रहा है। बीटीसी शिक्षक संघ ने मांग की है कि शासन द्वारा सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर एसआईआर कार्य में लगे शिक्षकों और शिक्षामित्रों को प्रतिकर अवकाश प्रदान किया जाए, ताकि वे भी शीतकालीन अवकाश का लाभ प्राप्त कर सकें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *