लखनऊ प्राणी उद्यान में ‘पार्टी ऑन व्हील्स’ पर मना सान्वी का जन्मदिन

Share Now

लखनऊ – नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान, लखनऊ में बच्चों के लिए शुरू की गई अनोखी सुविधा ‘पार्टी ऑन व्हील्स’ लगातार लोकप्रिय हो रही है। वर्ष 2023 में पुरानी बाल रेल के नवीनीकरण के बाद इस विशेष सुविधा का शुभारंभ किया गया था।  वर्ष 2023 से अब तक कई परिवार अपने बच्चों के जन्मदिन ‘पार्टी ऑन व्हील्स’ के माध्यम से मना चुके हैं। इसी क्रम में गोखले मार्ग, लखनऊ निवासी श्री महेश कुमार गुप्ता ने अपनी पोती सान्वी का जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी ऑन व्हील्स की बुकिंग करवाई।

आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को प्राणी उद्यान परिसर में चलती बाल रेल में सान्वी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने केक काटने के साथ-साथ वन्य जीवों को नजदीक से देखा और उनके बारे में जानकारी भी प्राप्त की। प्राणी उद्यान की निदेशक महोदया ने बताया कि पार्टी ऑन व्हील्स पर बच्चों का जन्मदिन मनाने से उन्हें विशेष खुशी मिलती है, क्योंकि मनोरंजन के साथ-साथ शैक्षणिक अनुभव भी मिलता है। यह सुविधा बच्चों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक करने में भी सहायक है।

उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति प्राणी उद्यान कार्यालय से मात्र 10 रुपये का फॉर्म लेकर पार्टी ऑन व्हील्स की बुकिंग कर सकता है। इसकी बुकिंग शुल्क 5100 रुपये निर्धारित है। साथ ही प्राणी उद्यान परिसर स्थित कैंटीन एवं फूड कोर्ट से इच्छानुसार भोजन की व्यवस्था भी कराई जा सकती है। नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान, लखनऊ इस तरह की अनूठी पहल के माध्यम से बच्चों और परिवारों के स्वागत के लिए सदैव तत्पर रहता है। इस प्रकार की सुविधा शुरू करने वाला यह प्रदेश का पहला प्राणी उद्यान है।

 

प्रतापगढ़ में बाल शिशु गृह से पांच माह का बच्चा चोरी, महिला कर्मचारी पर केस दर्ज


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *