21 दिन की एंटी-इंफ्लेमेटरी चैलेंज के बाद नेहा धूपिया ने बताया ब्लोटिंग से राहत का देसी फॉर्मूला

21 दिन की एंटी-इंफ्लेमेटरी चैलेंज के बाद नेहा धूपिया ने बताया ब्लोटिंग से राहत का देसी फॉर्मूला sarwadhik news

आसान नाइट-टाइम ड्रिंक से पाचन बेहतर और नींद होगी सुकूनभरी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने 21 दिनों की एंटी-इंफ्लेमेटरी चैलेंज के जरिए हजारों लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करने के बाद अब अपनी वेलनेस जर्नी का एक और सीक्रेट साझा किया है। इस बार नेहा ने आधुनिक जीवन की आम समस्या ब्लोटिंग और खराब पाचन से राहत पाने का एक आसान और पारंपरिक देसी नुस्खा बताया है।

नाइट-टाइम देसी ड्रिंक का राज

सस्टेनेबल और बिना झंझट वाली फिटनेस में विश्वास रखने वाली नेहा धूपिया ने अपने नाइट-टाइम बेडटाइम ड्रिंक के बारे में बताया, जिसे वह लंबे और थकाऊ दिन के बाद पेट को शांत रखने, ब्लोटिंग कम करने और बेहतर नींद के लिए अपनाती हैं।
नेहा ने इसे अपना “वार्म और हीलिंग बेडटाइम रिचुअल” बताया, जो अब उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है।

ब्लोटिंग, पाचन और नींद—तीनों में मददगार

नेहा ने अपनी रील में कहा,
“यह सच में मेरा नाइट-टाइम ड्रिंक है। यह ब्लोटिंग कम करने, पाचन सुधारने और अच्छी नींद में मदद करता है।”
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि छोटी लेकिन नियमित आदतें ओवरऑल हेल्थ में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

पारंपरिक सामग्री से तैयार देसी नुस्खा

भारतीय पारंपरिक ज्ञान से जुड़ा यह ड्रिंक सौंफ, अजवाइन, जीरा, ताजा कटा अदरक और नींबू की कुछ बूंदों से तैयार किया जाता है।
इन सभी चीजों को पानी में डालकर लगभग पांच मिनट तक उबाला जाता है और फिर इसे गुनगुना पीया जाता है।

“मेरे लिए जादू की तरह काम करता है”

नेहा ने कहा,
“बस इतना ही, आपका नाइट-टाइम एंटी-ब्लोटिंग ड्रिंक तैयार है। यह मेरे लिए जादू की तरह काम करता है। स्वाद और लुक—दोनों में अच्छा है।”

एक्सपर्ट की सलाह जरूरी

नेहा ने इस नुस्खे का श्रेय अपनी न्यूट्रिशनिस्ट ऋचा गंगानी को दिया और फॉलोअर्स को सलाह दी कि किसी भी नए घरेलू उपाय या डाइट को अपनाने से पहले डाइटिशियन, न्यूट्रिशनिस्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें, क्योंकि हर व्यक्ति की वेलनेस जरूरतें अलग होती हैं।

सिंपल सॉल्यूशन, असरदार नतीजे

क्विक फिक्स की बजाय माइंडफुल फिटनेस की समर्थक नेहा धूपिया योग, फंक्शनल वर्कआउट, एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट और घरेलू नुस्खों के जरिए यह साबित करती हैं कि तेज रफ्तार जिंदगी में सबसे असरदार समाधान अक्सर सबसे सरल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *