दीपक जायसवाल बने संभल के नए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट

Share Now

Deepak दीपक जायसवाल बने संभल के नए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट sarwadhik news

इलाहाबाद हाईकोर्ट की अधिसूचना, तीन दिन में दूसरी बार बदला गया सीजेएम संभल

प्रयागराज । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक नई अधिसूचना जारी करते हुए कौशांबी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दीपक कुमार जायसवाल का स्थानांतरण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संभल के पद पर कर दिया है।

आदित्य सिंह का स्थानांतरण संशोधित

अधिसूचना के अनुसार, संभल के सीजेएम पद से तीन दिन पूर्व स्थानांतरित किए गए आदित्य सिंह का स्थानांतरण अब संशोधित करते हुए उन्हें सिविल जज (सीनियर डिवीजन), संभल के पद पर नियुक्त किया गया है।

विभांशु सुधीर पहले ही सुल्तानपुर भेजे गए

इससे पहले संभल में सीजेएम के रूप में कार्यरत विभांशु सुधीर का स्थानांतरण सिविल जज (सीनियर डिवीजन), सुल्तानपुर के पद पर किया गया था। इस तरह तीन दिनों के भीतर दूसरी बार संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को बदला गया है।

633 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के तहत सिविल जज (सीनियर डिवीजन), मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट पदों पर कार्यरत करीब 633 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं।

विभांशु सुधीर के स्थानांतरण पर हुआ था विरोध

गौरतलब है कि संभल के सीजेएम रहते हुए विभांशु सुधीर ने नवंबर 2024 में हुई हिंसा के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद उनके स्थानांतरण को लेकर जिला अदालत के वकीलों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया था और तबादला रद्द करने की मांग की थी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *