कृति खरबंदा की रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

Share Now

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। उन्होंने लगातार कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिनसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही किसी खास घोषणा का खुलासा कर सकती हैं।

कृति ने सबसे पहले अपनी क्लोज-अप सेल्फी साझा की। इसके बाद उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक गिलास में ड्रिंक डाली जाती हुई दिखाई दे रही है और उसके साथ लाल रंग की एक नोटबुक भी नजर आ रही है। इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा, “कुछ खास पक रहा है।”

इसके बाद अभिनेत्री ने एक और स्टोरी साझा की, जिसमें हाथ से लिखे नोट की तरह एक संदेश था, “मैं अभी खुद पर काम कर रही हूं।”

कृति के इन रहस्यमयी संदेशों ने उनके प्रशंसकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है। हालांकि उन्होंने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इन स्टोरी का इशारा किस ओर है, लेकिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि यह किसी नए प्रोजेक्ट, पेशेवर उपलब्धि या उनकी जिंदगी से जुड़ी किसी खास खबर का संकेत हो सकता है। फिलहाल कृति के इन रहस्यमयी अपडेट्स ने प्रशंसकों को इंतजार और अनुमान के बीच ला खड़ा किया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि वह इस सस्पेंस से पर्दा कब उठाती हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *