नगर निगम ने कागजों में निस्तारित की शिकायत, सड़क पर अब भी टेढ़ी स्ट्रीट लाइटें

Share Now

नगर निगम ने कागजों में निस्तारित की शिकायत, सड़क पर अब भी टेढ़ी स्ट्रीट लाइटें

लखनऊ। राजधानी में नगर निगम की ऑनलाइन शिकायत निस्तारण व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्ट्रीट लाइटों को सड़क की ओर सीधा कराने के लिए की गई ऑनलाइन शिकायत का निस्तारण तो कर दिया गया, लेकिन मौके पर कोई काम नहीं हुआ और समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन शिकायत संख्या 260902153982873874 के माध्यम से नगर निगम से अनुरोध किया गया था कि सड़क किनारे लगे पोलों पर टेढ़ी हुई स्ट्रीट लाइटों को सीधा कर सड़क की ओर कर दिया जाए, ताकि रात के समय मार्ग पर पर्याप्त रोशनी मिल सके। शिकायतकर्ता का कहना है कि नगर निगम ने पोर्टल पर शिकायत को निस्तारित दिखा दिया, लेकिन संबंधित स्थान पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा और न ही स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल पर टेढ़ी लगी लाइटों के कारण सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं पड़ती, जिससे रात में राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना मौके का निरीक्षण किए ही शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में शिकायत बंद करने के बजाय वास्तविक रूप से मौके पर कार्रवाई कर सभी स्ट्रीट लाइटों को सड़क की दिशा में सीधा कराया जाए, ताकि अंधेरे की समस्या दूर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *