महानगर में स्कूटी और कार की भीषण टक्कर, स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल

Share Now

महानगर में स्कूटी और कार की भीषण टक्कर, स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल

लखनऊ। महानगर क्षेत्र में रविवार देर रात स्कूटी और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा महानगर क्षेत्र में हुआ। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल स्कूटी सवार को सड़क से उठाकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में स्कूटी सवार के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, घायल की स्थिति और हादसे के कारणों के संबंध में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *