सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई: सवा करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share Now

सहारनपुर :  सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 557 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी आमिर को घाटमपुर तिराहे से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आमिर बरेली जिले के कादरगंज गांव का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक के अलावा एक मोबाइल फोन और 1210 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस आगे की जांच में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी का नशा तस्करी के नेटवर्क से क्या संबंध है।

ईरान में बिगड़े हालात, भारत ने अपने नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *